अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दोपहर में गर्म हवाओं और धूप से लोगों का हाल बेहाल रहा।
बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली। दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों की बेचैनी को बढ़ा दिया। सुबह से लेकर शाम तक गर्मी का असर बरकरार रहा। दोपहिया वाहन सवार चेहरों को कपड़े से ढककर निकले। राहगीर छांव व पानी तलाशते दिखे।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।