विधानसभा चुनावों में लगीं 650 निजी बसों के भुगतान की राशि परिवहन विभाग को उपलब्ध करा दी गई है। जिसका भुगतान बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रंजीत सिंह ने बताया कि सभी वाहन स्वामी अपने वाहन के बकाया भुगतान के लिए प्रधान सहायक आरएन तिवारी से संपर्क कर अपना चेक प्राप्त कर सकते हैं। ब्यूरो