महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई जनपदीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में 80 किलो भार वर्ग में आकृति का पंजा प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों पर भारी पड़ा। वह विजेता बनीं। प्रतियोगिता में 68 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
सीनियर महिला के 50 किलो भार वर्ग भार में गिरिराज, भारती यादव, महक यादव, 60 में सजल चक्रवर्ती, कशिश चक्रवर्ती, वंदना शर्मा, 80 में आकृति कौशिक, खुशी शर्मा, सोनाक्षी शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालक वर्ग के 60 किलो भार वर्ग भार में विपिन, अखिल राज लोधी व प्रिंस क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर पुरुष वर्ग के 70 किलो भार वर्ग में हिमांशु, दीपक कुमार, प्रशांत, 90 में अलक चंदेल, अभय व कुलदीप क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। दिव्यांग वर्ग में संजीव यादव, कुमार, अनिल कुमार अमरावत, योगेश कुमार अपने-अपने भार वर्ग में चैंपियन रहे।
खिलाड़ियों को सांगवान सिटी के मालिक नरेंद्र सागवान, पंजा कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षत सिंह, आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार ने नकद इनाम, पदक व प्रशस्ति पत्र दिया। निर्णायक मंडल में ललित सोलंकी, बबलू, संतोष, सोम प्रकाश शर्मा रहे। तकनीकी टेबल पर दीपक शर्मा, मोह मद रिजवान, राकेश चौधरी रहे। संचालन मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर शमशाद निसार आजमी, मनोज चौधरी, विवेक चौधरी, मोह मद अली, अरुण राज, शिखा, भावना आदि मौजूद रहे।