फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गर्मी शुरू होते ही बढ़े वातानुकूलित बसों में यात्री, लेना पड़ रहा एसी की जगह साधारण बस का सहारा

Thu, 02 Mar 2023 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नोएडा, दिल्ली, मेरठ, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर आदि मार्गों पर जनरथ, स्कैनिया, पिंक बस आदि वातानुकूलित बसों का संचालन बेहद कम संख्या में हो रहा है। जबकि इन सभी मार्गों पर बसों की संख्या के अनुसार यात्री अधिक हैं।
विज्ञापन
वातानुकूलित बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी शुरू होते ही वातानुकूलित बसों में यात्री बढ़ गए हैं। लेकिन अलीगढ़ से विभिन्न मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को पर्याप्त वातानुकूलित बसें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। रोडवेज प्रशासन ने शासन से वातानुकूलित बसों की मांग की, जिसके सापेक्ष मात्र 14 साधारण बसें ही मिली हैं।

विज्ञापन


महानगर में गांधीपार्क, मसूदाबाद एवं सारसौल सेटेलाइट समेत तीन बस स्टैंड हैं। जहां से विभिन्न मार्गों के लिए बसें संचालित होती हैं। नोएडा, दिल्ली, मेरठ, आगरा, मथुरा, लखनऊ, कानपुर आदि मार्गों पर जनरथ, स्कैनिया, पिंक बस आदि वातानुकूलित बसों का संचालन बेहद कम संख्या में हो रहा है। जबकि इन सभी मार्गों पर बसों की संख्या के अनुसार यात्री अधिक हैं। जिससे वातानुकूलित बसों में सीट पहले से ही आरक्षित हो जाती हैं या बस स्टैंड पर पहुंचते ही भर जाती हैं।

वातानुकूलित बसें उपलब्ध न होने से यात्रियों को मजबूरी में साधारण बस सेवा का सहारा लेना पड़ता है। इस संबंध में रोडवेज के अलीगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए शासन से वातानुकूलित बसों की मांग की गई है, जल्द ही कुछ नई बसें उपलब्ध होने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें