प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों का सोमवार की मध्य रात्रि से किराया बढ़ा दिया है। इसको लेकर बसों में सफर करने वाले यात्रियों की बस स्टाफ से हल्की नोंक-झोंक हो गई। प्रदेश मुख्यालय ने रोडवेज बसों के किराये में 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से वृद्धि करते हुए नया किराया लागू कर दिया है। अब बस में सफर के बदले यात्रियों को 1.30 रुपये की दर से किराया अदा करना होगा। अभी तक यात्रियों से 1.05 रुपये प्रति किलोमीटर किराया वसूल किया जा रहा था।
मंगलवार को बसों में सफर करने वाले यात्रियों की बस स्टाफ से काफी नोंक-झोंक हुई। हालांकि बस स्टाफ के किराया बढ़ जाने एवं नई सूची और टिकट मशीन में नया किराया फीड हो जाने की बात बताकर उन्हें शांत कराया गया। रोडवेज के सेवा प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि सभी बस परिचालकों को नई किराया सूची उपलब्ध करा दी गई है। टिकट मशीनों में भी किराया फीड करा दिया गया है और उसी के अनुसार यात्रियों से किराया वसूला जा रहा है। संवाद