फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वार्ड में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी पर पार्षद लगाएगा मुहर, तब मिलेगा वेतन

Mon, 09 Oct 2023 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिना स्वास्थ्य विभाग की अनुमति या जानकारी के बिना कर्मचारी को कहीं भी नहीं लगाया जाएगा। कर्मचारी वहीं काम करेगा जहां पर उसकी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ नगर निगम के वार्डों में सफाई करने वाले कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। सफाई कर्मचारियों की हाजिरी को रोजाना उस वार्ड का पार्षद सत्यापित करेगा। उस रिपोर्ट का मिलान सुपरवाइजर के उपस्थिति रजिस्टर से किया जाएगा। तब ही वेतन व मानदेय मिल सकेगा।

विज्ञापन


नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश कुमार ने बताया कि पार्षद अपने वार्ड में सफाई कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन करेंगे और उसकी रिपोर्ट रोजाना वाट्सएप पर भेजेंगे। इसके बाद सुपरवाइजरों की ओर से भेजे जाने वाले उपस्थिति रजिस्टर से मिलान किया जाएगा। जिसके बाद ही कर्मचारी का वेतन व मानदेय जारी किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि बिना स्वास्थ्य विभाग की अनुमति या जानकारी के बिना कर्मचारी को कहीं भी नहीं लगाया जाएगा। कर्मचारी वहीं काम करेगा जहां पर उसकी तैनाती की गई है। इस बारे में फरमान जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें