फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पैंथर का दर्शकों पर चढ़ा सुरूर, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Fri, 03 Feb 2023 09:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
नुमाइश कोहिनूर मंच पर रैपर नाइट में भीड़ पर लाठी फटकारते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजकीय ओद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर इस बार की नुमाइश में पहली बार किसी कार्यक्रम में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बृहस्पतिवार को पैंथर रैपर नाइट आयोजन किया गया। जिसमें यूपी रैपर अनुभव शुक्ला ने अलीगढ़ वासियों को अपना दीवाना बना दिया। स्वरों का ऐसा जादू बिखरा कि हर कोई उनका कायल हो गया। दीवानगी का यह आलम था कि पूरा
विज्ञापन



पांडाल समय से काफी पहले ही भर चुका था। अनुभव शुक्ला रैपर की दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही थी। गीतों की मदहोशी में वे झूमते नजर आए। इस दौरान भीड़ के बाद भी जबरन घुसने का प्रयास कर रहे एवं हंगामा कर रहे दर्शकों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ा लिया। नुमाइश अब धीरे-धीरे परवान चढ़ रही है। इसका नजारा बृहस्पतिवार को दिखाई पड़ा। पहली बार दर्शकों की भीड़ नुमाइश में उमड़ी। रैपर नाइट में पैंथर के यूपी से बे..., सैंया बिराने कर दे.., मैं तेरे पीछे भटक रहा हूं..., पीने दे पीने, तेरी आंखों से जाम पीने दे..., चश्मे अलग सबके पर अपने नजरिए.. आदि रैप गीतों को बेहद पसंद किया गया।



दर्शकों की मांग पर दो बार से यूपी से बे.., गीत का गाने को गाया। वहीं वंदे मातरम, चश्मे गाने को भी बेहद पसंद किया। इससे पहले एडीएम सिटी मीनू राणा आदि अधिकारियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। रैपर पैंथर आए तो पूरा पांडाल शोर से गूंज उठा। सबसे पहला गाना चश्मे... गदर..., वंदे मातरम... गाने को गाया। कार्यक्रम आगे बढ़ा तो दर्शकों की भीड़ बढ़ती गई। इससे कार्यक्रम में कुछ विघ्न पड़ा तो भीड़ को देखते हुए पुलिस को वहां हंगामा कर रहे दर्शकों को भगाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ी। कुछ देर बाद कार्यक्रम शुरू हुआ तो दर्शक रैप गीतों पर झूमने लगे।
विज्ञापन



इससे पहले डांस ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया, लेकिन दर्शक बस पैंथर रैपर अनुभव शुक्ला को ही बुलाने और उनका गीत सुनना चाहते थे। रात सवा नौ बजे पैंथर मंच पर पहुंचे तो उन्होंने अलीगढ़ के दर्शकों के प्यार व दीवानगी को देखकर उनका अभिवादन किया। दर्शकों ने भी मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट जला कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद वे अपने पूरे रंग में आ गए और उन्होंने रैप गीतों की झड़ी लगा दी। गीतों पर दर्शकों ने जमकर डांस किया। युवक-युवतियों में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।



दर्शकों का उमड़ा सैलाब
पैंथर रैपर के गीतों का आनंद लेने पहुंचे दर्शकों को एंट्री के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। भीड़ का आलम था कि जितने लोग मंच पर थे उससे चार गुना लोग मंच के बाहर एंट्री के लिए मशक्कत करते हुए नजर आए। नुमाइश में कोहिनूर मंच पर इस साल के सारे कार्यक्रमों का रिकॉर्ड टूट गया। सभागार के हाउसफुल हो जाने के बाद पुलिस को मजबूरन एंट्री रोकनी पड़ी। पुलिस के रोके जाने पर भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस को लाठी का प्रयोग कर भीड़ को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें