फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सीएचसी शौचालय में व्यक्ति का शव मिलने से खलबली

विज्ञापन
मुरसान सीएचसी पर मृतक के परिजनों से बातचीत करते सीओ गोपाल सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बा मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में बृहस्पतिवार को अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से खलबली मच गई। स्टॉफ समेत लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर आ गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन



रामखिलाड़ी उर्फ भिंडी पुत्र कश्मीरी निवासी नोहरा नगला बाबू मुरसान बुधवार को रोज की तरह घर से मजदूरी के लिए घर से निकले थे। देर शाम को मुरसान से अपने गांव पैदल जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शौच करने के लिए शौचालय में चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब सफाईकर्मी शौचालय में सफाई करने गए तो शौचालय का दरवाजा नहीं खुला।


काफी देर तक जब कोई जवाब नहीं आया तो धक्का मारकर दरवाजा खोल दिया। मंजर परिसर में खलबली मच गई। शौचालय में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। सीएचसी का पूरा स्टॉफ मौके पर आ गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर आ गए। शिनाख्त के बाद मृतक रामखिलाड़ी की बेटी व भाई को भी बुला लिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बीमार रहते थे। पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट कराने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें