फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सवार पिता-पुत्र को बस ने टक्कर, विवाह करा कर लौट रहे पंडित की मौत

Tue, 28 Nov 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विवाह की रस्में पूरी कराने के बाद पंडित अपने पुत्र के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। गेस्ट हाउस से निकलते ही पीछे से एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पिता पुत्र सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पंडित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक पंडित - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली डिबाई के गांव रामनगर के निकट बाइक सवार पिता-पुत्र को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


दौलतपुर चौकी प्रभारी उम्मेद अली ने बताया कि अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव ककेथल निवासी राजेन्द्र शर्मा 55 वर्ष पुत्र वासदेव धार्मिक अनुष्ठान करते थे। रविवार की रात वह डिबाई क्षेत्र के रामनगर स्थित नेकी फार्म गेस्ट हाउस में विवाह की रस्में संपन्न कराने गए थे। बारात उनके ककेथल के माजरा गांव वीरसिंहपुर से गई थी। विवाह की रस्में पूरी कराने के बाद सोमवार तड़के वह अपने पुत्र अंकित शर्मा के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे।

गेस्ट हाउस से निकलते ही पीछे से एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पिता पुत्र सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में राजेंद्र शर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अंकित को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की पुलिस तलाश कर रही है। गांव ककेथल में राजन शर्मा की मृत्यु का समाचार सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पूर्व जिपं सदस्य केपी मिस्त्री समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें