सात लाख के आभूषण चोरी में चंडौस कोतवाली में पंचायत करते लोग
- फोटो : संवाद
गांव थानपुर में बीती 20 जून को सात लाख रुपये आभूषण चोरी हो गए थे। इस मामले में 9 अगस्त को चंडौस कोतवाली में दोनों पक्ष के लोगों ने पंचायत की। जिसमें आरोपी के पक्ष से खैर से 50 से अधिक महिला पुरुष पहुंचे।
बता दें कि 20 जून को कोतवाली के गांव थानपुर निवासी शीलेंद्र सिंह के घर एसी सही करने के लिए खैर निवासी मैकेनिक उमेश और उसका एक अन्य सहयोगी आए थे। आरोप है कि मैकेनिक उमेश ने शीलेंद्र को कोई सामान मंगाने के बहाने घर से बाहर भेज दिया और कमरे रखी अलमारी से लगभग दस तोले सोने के आभूषण चुरा लिए, जिनकी कीमत लगभग सात लाख रुपये बताई गई। शीलेंद्र को इसकी जानकारी 23 जुलाई को तब हुई, जब उसकी पत्नी नोएडा जाने के लिए तैयार हो रही थी।
शीलेंद्र ने एसी मैकेनिक उमेश व उसके सहयोगी के खिलाफ चंडौस कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 अगस्त को खैर चेयरमैन संजय शर्मा व उनके साथ आये लोगों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की बात कही। करीब एक घंटे तक दोनों पक्ष थाने में जमा रहे। पुलिस का कहना कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।