धान की बिकी के पूर्व किसानों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं के मोबाइल फोन द्वारा इसे पूरा किया जा सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एक अक्तूबर से अलीगढ़ जिले के 35 केंद्रों पर धान की खरीद होगी। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2183 एवं ग्रेड ए का 2203 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि धान की बिकी के पूर्व किसानों को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या स्वयं के मोबाइल फोन द्वारा इसे पूरा किया जा सकता है। किसान पंजीकरण कराते समय स्वयं का आधार कार्ड एवं खतौनी अवश्य साथ रखें।