फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आज से शुरू होगा ऑपरेशन त्रिनेत्र, जनसहयोग से लगवाएंगे कैमरे

Tue, 06 Sep 2022 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसएसपी ने कहा है कि पिछले कुछ समय में सीसीटीवी की मदद से कई बड़ी घटनाएं उजागर हुई हैं। अब तक देखने में आया है कि शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों में नगर निगम व पुलिस ने सीसीटीवी लगवा रखे हैं, वे मददगार साबित हुए हैं। अब उन तंग व संकरे इलाकों में ऑपरेशन त्रिनेत्र में आज से सीसीटीवी लगवाए जाएंगे, जहां सीसीटीवी नहीं हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम या पब्लिक द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से अपराध नियंत्रण में अब तक बेहद अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इसे देखते हुए शहर में पुलिस द्वारा आज मंगलवार से ऑपरेशन त्रिनेत्र की शुरुआत की जा रही है। जिसमें जनसहयोग से कैमरे लगवाए जाएंगे। इसे लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा है कि पिछले कुछ समय में सीसीटीवी की मदद से कई बड़ी घटनाएं उजागर हुई हैं। इनमें संदीप गुप्ता हत्याकांड, सराफा कारोबारी के घर दोहरा हत्याकांड सहित कई प्रमुख घटनाएं शामिल हैं। अब तक देखने में आया है कि शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों में नगर निगम व पुलिस ने सीसीटीवी लगवा रखे हैं, वे मददगार साबित हुए हैं। अब उन तंग व संकरे इलाकों में ऑपरेशन त्रिनेत्र में आज से सीसीटीवी लगवाए जाएंगे, जहां सीसीटीवी नहीं हैं। इसमें जनसहयोग लिया जाएगा।

एसएसपी ने इसे लेकर संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, आरडब्ल्यूए के सदस्यों, आदि के साथ समन्वय स्थापित करते हुए थाना पुलिस से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने को कहा है। ताकि अपराधियों में भय पैदा हो और घटनाओं पर अंकुश लग सके। एसएसपी ने इसमें सभी से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


ऑटो में छूटा बैग सीसीटीवी ने कराया बरामद
नगर निगम के सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मदद से ऑटो में छूटा बैग बरामद कराया गया। इस संबंध में भुजपुरा कोतवाली के दिलावर ने बताया कि वे पत्नी संग सोमवार सुबह जयपुर से आए। बस से उतरकर ऑटो में सवार होकर घर पहुंच गए। ऑटो में बैग छूट गया। जिसमें जरूरी सामान था। कंट्रोल रूम को मिली सूचना पर ऑटो को ट्रैस कर सामान बरामद कराया गया। जिस पर परिवार ने पुलिस का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें