फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में ओपीडी सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज और सर जियाउद्दीन डेंटल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं सोमवार से शुरू हो र्गइं। करीब तीन महीने बाद ओपीडी सेवाएं मरीजों की सीमित संख्या के साथ शुरू हुई हैं। इससे न सिर्फ अलीगढ़ बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी राहत मिलेगी। ओपीडी सेवाएं मरीजों की सीमित संख्या के साथ शुरू की गई हैं। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी कहते हैं कि हमारा प्रयास था कि ओपीडी सेवाएं जल्द से जल्द शुरू हों, ओपीडी सेवाओं के शुरू होने के बाद भी महामारी के दौरान जो व्यवस्थाएं की गई हैं वह बनी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें