फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ऑनलाइन बुकिंग मसूदाबाद से, बसें मिलती हैं सारसौल से

Mon, 03 Apr 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गूगल एप के जरिए बुकिंग के समय गाड़ी चलने का स्थान मसूदाबाद बस स्टैंड दिखाया जा रहा है, जबकि बसें गांधी पार्क एवं सारसौल बस स्टैंड से चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की लग्जरी, स्कैनिया, वॉल्वो, शताब्दी एवं जनरथ की वातानुकूलित (एसी) बसों की ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों को विभागीय लापरवाही से बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गूगल एप के जरिए बुकिंग के समय गाड़ी चलने का स्थान मसूदाबाद बस स्टैंड दिखाया जा रहा है, जबकि बसें गांधी पार्क एवं सारसौल बस स्टैंड से चल रही हैं।

विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गफलत में बस ही निकल जाती है। इतना ही नहीं एप में किसी भी पूछताछ के लिए जिन कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दे रखे हैं वो विभाग से कई साल पहले सेवानिवृत्त तक हो चुके हैं, लेकिन अभी तक नए नंबर अपडेट नहीं किए जा सके हैं। शिकायत पर भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बस के इंतजार में भटकते हैं यात्री
जयपुर, आगरा, मथुरा, कानपुर जाने वाली बसों में ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों को गूगल एप में बस जाने का स्थान मसूदाबाद बस स्टैंड दर्शाया जा रहा है, जबकि यह बसें गांधी पार्क बस स्टैंड से चल रही हैं। इसी तरह नोएडा, मेरठ, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, बरेली, मुरादाबाद जाने वाली बसों को मसूदाबाद बस स्टैंड से रवाना होना दर्शाया जा रहा है, जबकि इन बसों को सेटेलाइट बस स्टैंड सारसौल से संचालित किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को पहले मसूदाबाद फिर गांधी पार्क या सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


टिकट बुकिंग एप अपडेट न होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी से जल्द निजात दिलाई जाएगी। एप पर मसूदाबाद की जगह गांधी पार्क एवं सारसौल बस स्टैंड से बसें संचालित होने की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बस में सफर के दौरान यदि किसी यात्री का सामान छूट गया है तो उसकी भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए रोडवेज के हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी जिले एवं कस्बे से यात्री शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। - सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें