फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज की खेती करेगी किसानों को मालामाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ मौसम में प्याज की खेती का रकबा प्रदेश के साथ ही अलीगढ़ जिले में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ता जा रहा है। यह सब राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के अथक प्रयासों का परिणाम है। यह दावा एनएचआरडीएफ के सहायक निदेशक संजय सिंह ने किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार दो प्रजातियों का बीज खरीफ मौसम के लिए उपलब्ध हैं। किसानों को प्याज की खेती के माध्यम से कम समय में अधिक पैदावार की किस्म एग्री फाउंड डार्क रेड (एडीआर) एवं लाइन -883 का बीज राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रातिष्ठान के जनकपुरी, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 45 दिन के बाद पौध खेत में रोपने लायक हो जाती है। 80/ 90 दिन में लाल प्याज की फसल तैयार हो जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक रकबा में प्याज की फसल उगाकर आर्थिक लाभ अर्जित करें। उन्होंने बताया कि संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को फोन के माध्यम से निशुल्क तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में खरीफ की फसल का प्रदर्शन प्रक्षेत्र के माध्यम से तहसील अतरौली, गभाना, इगलास और खैर में किसानों को तकनीकी रूप से खेती करायी गई है। इससे किसानों को लाभ मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें