आरोपी ने दो दिन पूर्व प्लेटफार्म संख्या सात पर खड़ी अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन से अग्निशमन यंत्र चोरी किया था। और मालगाड़ी पर आते देख उसे पटरी पर रखकर भाग गया था। उसने यह सोचकर मालगाड़ी के आगे रख दिया ट्रेन उसे तोड़ देगी और वह उसे कबाड़ में बेच देगा।
दो दिन पहले रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे पटरी पर अग्निशमन सिलिंडर रखने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी तरुण उर्फ तन्ना निवासी निवासी कुआं वाली गली नौरंगाबाद छावनी, थाना गांधी पार्क का रहने वाला है। उसने दो दिन पूर्व प्लेटफार्म संख्या सात पर खड़ी अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन से अग्निशमन यंत्र चोरी किया था। और मालगाड़ी पर आते देख उसे पटरी पर रखकर भाग गया था। पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि घटना दो दिन पहले की है और लोको पायलट को आपातकालीन ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकनी पड़ी थी। इसके बाद भी इंजन सिलिंडर से टकरा गया था। उसने चोरी को सिलिंडर को बेचने की कोशिश की, नहीं बिका तो उसने यह सोचकर मालगाड़ी के आगे रख दिया ट्रेन उसे तोड़ देगी और वह उसे कबाड़ में बेच देगा।