जिले में मंगलवार को डेंगू से एक मरीज के व कोरोना से दो मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मलखान सिंह अस्पताल में कई दिन से बुखार पीड़ित 22 वर्षीय नगला जमाल की युवती उपचार पा रही थी, जिसकी जांच में डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। इस तरह अब जिले में डेंगू के पांच केस पुष्ट हो गए हैं। वहीं स्वास्थ्य टीमों को युवती के घर व आसपास के इलाकों में जांच के निर्देश दिए गए हैं। इधर, मंगलवार को कोरोना के दो केस मिले हैं, जिनमें एक महिला व पुरुष हैं। सीएमओ ने दोनों कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि की है।ब्यूरो