फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांचवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी वृद्ध भेजा जेल, बालिका का चल रहा इलाज

Sat, 30 Dec 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एक 66 वर्षीय वृद्ध पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बारह वर्षीय बालिका को सौ का नोट दिखाकर अपने साथ घर ले गया। पहले से जान पहचान होने के कारण बालिका बिना संकोच के चली गई। लेकिन विकृत मानसिकता के वृद्ध ने घर के छत पर बनी झोपड़ी में बालिका संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
आरोपी वृद्ध - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा क्षेत्र की 12 वर्षीय पांचवीं की छात्रा को रुपयों का लालच देकर घर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी वृद्ध को पुलिस ने 29 दिसंबर सुबह न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं 28 दिसंबर शाम को हालत बिगड़ने पर बालिका को जिला अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां अब उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि एक 66 वर्षीय वृद्ध पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली बारह वर्षीय बालिका को सौ का नोट दिखाकर अपने साथ घर ले गया। पहले से जान पहचान होने के कारण बालिका बिना संकोच के चली गई। लेकिन विकृत मानसिकता के वृद्ध ने घर के छत पर बनी झोपड़ी में बालिका संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बालिका की बिगड़ी हालत देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया जिसने पुलिस के समक्ष अपने जुर्म का इकबाल भी कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें