फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बेटियों संग अश्लील हरकत, कपड़े फाड़े, फोटो इंटरनेट पर डाले, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इगलास की चौकी तोछीगढ़ क्षेत्र के एक गांव में गैर समुदाय के दो युवकों ने गांव की युवतियों को बहला फुसलाकर झांसे में लिया। उनके निजी फोटो लेकर इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए। दुकान में घसीट कर उनके कपड़े फाड़े। अश्लील हरकत की। अब आरोपी धमकी देकर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। डर के कारण युवतियों ने परीक्षा भी नहीं दी। पिता व भाई ने शिकायत की तो उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उसकी दोनों बेटियां गांव के समीप स्थित कॉलेज में पढ़ती है। गांव के चौराहे से उनका कॉलेज आना-जाना होता है। चौराहे पर समीपवर्ती गांव के ही राजुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन की वेल्डिंग की दुकान है। साथ में इनकी बुआ का बेटा सलमान पुत्र राजू खां निवासी गांव इमलानी थाना हरदुआगंज भी काम करता है। पिता का कहना है कि इन दोनों ने उनकी बेटियों को बहला फुसलाकर अपने झांसे में ले लिया है।



पीड़ित पिता ने कहा कि आराेपी युवतियों को तमंचा दिखाकर धमकी देते हैं कि भाग चलो नहीं तो तुम्हारे पिता व भाई की हत्या कर देंगे। जबरन दो बार युवतियों को मोबाइल भी दे चुके हैं। युवतियों के फोटो इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए हैं। उनकी अश्लील रील प्रसारित करने की धमकी दे रहे हैं। दोनों आरोपियों ने युवतियों को डरा कर परीक्षा भी नहीं देने दी है।
विज्ञापन




सात जून की शाम को युवतियां सामान लेकर जा रही थीं, इस दौरान आरोपी दोनों युवतियों को जबरन पकड़ कर दुकान के अंदर ले गए। युवतियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। घर पहुंच कर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। युवतियों के पिता व भाई ने युवकों से शिकायत की तो उनको धमकी देते हुए पीटा गया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें