अलीगढ़ में रेलवे के मनोरंजन सदन में जन्माष्टमी कार्यक्रम के मंच पर अश्लील डांस के खिलाफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पुलिस को तहरीर दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष जयवीर शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रेलवे स्टाफ ने धार्मिक मंच पर महिला डांसरों को बुलाकर अश्लील डांस कराकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। सिविल लाइंस पुलिस से इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
सोमवार दोपहर में दी गई तहरीर में कहा गया है कि 20 अगस्त को मनोरंजन सदन में आयोजित कार्यक्रम को वे खुद देखने गए थे। वहां फिल्मी गीतों पर बार डांसरों से अश्लील डांस कराया गया। इससे वहां लोगों को शर्मिंदगी हुई और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।