फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के कार्यक्रम में अश्लील डांस: महिला डांसरों ने किया आपत्तिजनक नाच, हिंदू महासभा ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 22 Aug 2022 09:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

सोमवार दोपहर में दी गई तहरीर में कहा गया है कि 20 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन मनोरंजन सदन में आयोजित कार्यक्रम को वे खुद देखने गए थे। वहां फिल्मी गीतों पर बार डांसरों से अश्लील डांस कराया गया। इससे वहां लोगों को शर्मिंदगी हुई और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में रेलवे के मनोरंजन सदन में जन्माष्टमी कार्यक्रम के मंच पर अश्लील डांस के खिलाफ अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने पुलिस को तहरीर दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष जयवीर शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रेलवे स्टाफ ने धार्मिक मंच पर महिला डांसरों को बुलाकर अश्लील डांस कराकर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। सिविल लाइंस पुलिस से इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर में दी गई तहरीर में कहा गया है कि 20 अगस्त को मनोरंजन सदन में आयोजित कार्यक्रम को वे खुद देखने गए थे। वहां फिल्मी गीतों पर बार डांसरों से अश्लील डांस कराया गया। इससे वहां लोगों को शर्मिंदगी हुई और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें