जट्टारी में काम बंद हड़ताल पर बैठे नपं कर्मचारी
जट्टारी नगर पंचायत के कर्मचारी सोमवार को दिन में 11 बजे से काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। हालांकि समस्या समाधान के आश्वासन पर शाम में धरना समाप्त कर दिया।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ की ओर से ईओ बिजेंद्र कुमार चौधरी को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इसमें नियमित कर्मचारियों का पीएफ और एनपीएस का बकाया जमा करने की मांग की गई। कहा गया कि सितंबर माह का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। संविदा कर्मियों का पांच माह का महंगाई, एरिया भुगतान किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों का चार माह का वेतन भुगतान किया जाए। अधिशासी अधिकारी ने समस्या समाधान का भरोसा दिलाया जिस पर शाम में धरना समाप्त हो गया। इस मौके पर बबलू, संजय, बालकिशन, अशोक, अरुण, रवि कुमार, कुसुम देवी, सावित्री देवी मौजूद रहे।