फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में ३१ की जगह सिर्फ २५ रह गए हैं बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्वाइंटर चार बैंकों में मर्ज हो गई हैं छह बैंकें, चारों बैंकों की अब हुई कुल ६२ शाखाएं अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। एक अप्रैल से बैंकों के विलयीकरण लागू हो गया है। ऐसे में अब जिले में ३१ में से सिर्फ २५ बैंक रह गए हैं। चार बैंकों में छह बैंकों के विलय से अब विलय हुए चारों बैंकों के उपभोक्ताओं को ६२ शाखाएं मिलेंगी। एलडीएम रविंद्र प्रसाद ने कहा कि इससे स्टॉफ से लेकर ग्राहकों को लाभ होगा। जिले में अब सभी २५ बैंकों की ३११ शाखाएं हैं। केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक का विलय किया गया है। पंजाब नेशनल बैंक में ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स व युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को विलय किया गया है। इंडियन बैंक में इलाहाबाद बैंक तो यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में आंद्रा बैंक के साथ कार्पोरेशन बैंक का विलय हुआ है। ऐसे में अब पंजाब नेशनल बैंक की ३२ शाखाओं में ओरिएंटल बैंक की नौ और युनाइटेड बैंक की एक शाखा जुड़ गई। इंडियम बैंक की जिले में एक ही शाखा है, जिसमें इलाहाबाद बैंक की ११ शाखाएं बढ़ गई हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पांच शाखा में आंद्रा बैंक की दो और कार्पोरेशन बैंक की एक शाखा जुड़ गईं। विलय होने से जिले में छह बैंकों की संख्या घट गई है। --- मिस कॉल से जाने खाते का बैलेंस अलीगढ़। लॉकडाउन में घर से निकलना मना है। जबकि सरकार द्वारा विभिन्न मजदूर वर्ग में राहत राशि दी जा रही है। राशि की जानकारी के लिए कई लोग बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि अगर बैंक के खाते की राशि जाननी है तो संबंधित बैंक के टोलफ्री नंबर पर मिस कॉल करिये। खाते का बैलेंस मैसेज के जरिए आप तक पहुंच जाएगा। लेकिन यह मिस कॉल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही देनी है। इन बैंकों के यह हैं टोल फ्री नंबर केनका बैंक-०९०१५४८३४८३, ०९०१५७३४७३४ भारतीय स्टेट बैंक-१८००४२५३८००, १८००११२२११ पंजाब नेशनल बैंक-१८००१८०२२२२, १८००१८०२२२३ बैंक ऑफ महाराष्ट्र-९२२२२८१८१८ एक्सिस बैंक-१८६०००४१९५५५५ पंजाब एंड सिंध बैंक-७०३९०३५१५६ यूको बैंक-९२७८७९२७८७ बैंक ऑफ इंडिया-९०१५१३५१३५ आईसीआईसीआई बैंक१८६०१२०७७७७ इंडियन बैंक-९२८९५९२८९५ ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स-१८००१८००१२३५, १८००१०२१२३५ एचडीएफसी-१८००२७०३३३३, १८००२७०३३५५ कार्पोरेशन बैंक-९२६८८९२६८८ आईडीबीआई बैंक-१८००८४३११२२ यस बैंक-९२२३९२०००० यूनियन बैंक ऑफ इंडिया-९२२३०८५८६ यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया-०९०१५४३१३४५
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें