नौरंगाबाद छावनी में कूलर में लार्वा जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । स्रोत स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : samvad
जिले में डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियां लगातार पांव पसार रही हैं। एएमयू के छात्र के बाद अब टप्पल की महिला को डेंगू घोषित हुआ है। जिसे जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह अब तक जिले में डेंगू-चिकिनगुनिया के 21 मरीज मिल चुके हैं।
जेवर की करीब 35 वर्ष की महिला कई दिन से बुखार से पीड़ित थी। जांच में उसे डेंगू घोषित किया गया है और जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस जानकारी पर जिला मलेरिया अधिकारी डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में टीम ने उसके गांव में जांच व सर्वे करने के साथ परिवार व आसपास के घरों में लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई हैं।
इसके अलावा जिले में अन्य जगहों पर भी जांच व सर्वे का काम चला। इधर, शहर में डिप्टी सीएमओ डा.रोहित गोयल की अगुवाई में टीम ने नौरंगाबाद छावनी,बन्नादेवी,रजानगर, आसिफनगर, काशीराम आवास कॉलोनी, नगला मसानी, नगला पला, कैलाश कॉलोनी में अभियान चलाया। इस दौरान 288 घरों में सर्वें कर लोगो बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। 181 कूलर जिसमें 9 एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए , 427 गमले, 527 प्लास्टिक पात्रों को चेक किया जिसमें 1 में एडीज मच्छर का लार्वा पाया गया। सभी को नष्ट कराया गया।