फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एकमुश्त समाधान योजना में ढिलाई, 40 अभियंताओं को नोटिस जारी

Fri, 01 Dec 2023 01:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पावर काॅरपोरेशन ने तीन चरणों में एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसका पहला चरण नवंबर माह रहा है। इसमें पुराना बकाया जमा करने पर सर्वाधिक लाभ दिया गया है। एकमुश्त समाधान योजना में ढिलाई बरतने वाले 40 अभियंताओं को नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन
बिजली विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकाया वसूली के लिए लगातार प्रयासरत पावर काॅरपाेरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना की मदद से अलीगढ़ जोन में अच्छी वसूली की है। नवंबर माह में प्रयासरत रही टीमों ने 29 नवंबर तक 138.50 करोड़ राजस्व वसूला है, जिसमें 38.76 करोड़ ओटीएस के तहत पुराना बकाया है। कमजोर प्रयास करने के लिए तीन अधिशासी अभियंता, 30 अवर अभियंता और सात उपखंड अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि टीम 30 नवंबर को भी देर रात तक दबाव बनाए रहीं। लाल डिग्गी कार्यालय पर भी बकाया जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। पावर काॅरपोरेशन ने तीन चरणों में एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। इसका पहला चरण नवंबर माह रहा है। इसमें पुराना बकाया जमा करने पर सर्वाधिक लाभ दिया गया है। अब 1 दिसंबरि से दूसरा चरण 15 दिसंबर तक चलेगा।

पावर कॉरपोरेशन अलीगढ़ जोन के मुख्य अभियंता सुबोध कुमार के अनुसार 29 नवंबर तक कुल 138.50 करोड़ रुपये राजस्व वसूला है, जिसमें 38.76 करोड़ ओटीएस के तहत पुराना बकाया वसूला गया है। 30 नवंबर को आखिरी दिन भी टीमें 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार पर दबाव बनाने के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहीं। जिसमें संयोजन काटते तक की प्रक्रिया अपनाई गई। अब दूसरे चरण के लिए भी 1 दिसंबर से कवायद शुरू हो जाएगी। जिसमें एक रुपये तक के बकायेदार पर पहुंच बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें