फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव : 18 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, डीएम ने परखी व्यवस्था

Thu, 17 Oct 2024 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम, ईवीएम कमीशनिंग, डी-कोडिंग, मतदान सामग्री वितरण का कार्य किया जाएगा। डीएम ने मंडी सचिव खैर योगेंद्र सिंह को मंडी परिसर की साफ-सफाई कराते हुए दुकानों को खाली कराए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
खैर मंडी में निरीक्षण करते डीएम विशाख जी - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में खैर विधानसभा उपचुनाव के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं को परखने के लिए 16 अक्टूबर को जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. तहसील खैर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर से नामांकन प्रकिया शुरू होगी, जो 25 अक्तूबर तक चलेगी।

विज्ञापन


डीएम ने निरीक्षण के दौरान नामांकन कक्ष की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने नामांकन कक्ष में आने-जाने वाले रास्ते व बैरिकेडिंग का जायजा लेते हुए एसडीएम महिमा राजपूत को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने तहसील परिसर, जीटी रोड समेत अन्य क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश दिए।

खैर मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी, स्ट्रांग रूम, ईवीएम कमीशनिंग, डी-कोडिंग, मतदान सामग्री वितरण का कार्य किया जाएगा। डीएम ने मंडी सचिव खैर योगेंद्र सिंह को मंडी परिसर की साफ-सफाई कराते हुए दुकानों को खाली कराए जाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी संजीव सुमन, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, ईडीएम मनोज राजपूत, तहसीलदार कृष्ण गोपाल, एडी सूचना संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें