फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा और मथुरा में एक-एक केस कोरोना पॉजिटिव का मिला

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक केस नोएडा का है जबकि दूसरा मथुरा का। जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक 1788 कोरोना वायरस संदिग्ध केस जांच के लिए आ चुके हैं। इनमें से अब तक 72 पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे अधिक नोएडा में अब तक 53 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। नया केस मिलने के साथ ही मथुरा में पॉजीटिव केस की संख्या 3 हो गई है। एएमयू के जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि अब यह देखने में आ रहा है नए केस प्रतिदिन नहीं आ रहे। उन में एक-एक दिन का अंतर हो जा रहा है । अब तक जो केस पॉजिटिव मिले हैं उनमें सबसे अधिक 53 मामले नोएडा के हैं । इसके अलावा 7 केस रामपुर के, चार हाथरस के, तीन मथुरा के, दो बुलंदशहर के, एक आगरा का, एक बदायूं का, एक मुरादाबाद का और एक केस अलीगढ़ का पॉजिटिव पाया गया है। मेडिकल कॉलेज की लैब में पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए सैंपल की जांच की जा रही है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से ओपीडी भी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें