फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस का दबाव न बने, अभी स्कूल खोलना जल्दबाजी

विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव के साथ ऑनलाइन वार्ता करते अलीगढ़ अभिभावक एसोसिएशन के सदस्य व अन्य प्रबुद्ध जन - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फीस का दबाव न बने, अभी स्कूल खोलना जल्दबाजी प्वाइंटर मंत्री कपिल देव से आनलाइन संवाद अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव  अग्रवाल ने आनलाइन संवाद कर अलीगढ़ के स्कूलों, शिक्षण संस्थाओं का फीडबैक  लिया और अभिभावकों को उनकी समस्याएं दूर करने का भरोसा दिलाया। वीडियो  कांफ्रेंस से हुई इस बैठक में अभिभावक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया  कि कोरोना काल में 15 जुलाई से स्कूलों के खोलने की बात हो रही है। इसलिए  स्कूल वाले फीस का दबाव बनाने लगे हैं। अधिकांश लोगों ने १५ जुलाई से स्कूल  खोलने के प्रस्ताव को रद करने की मांग की है। सौरभ सिक्ससंस एवं संदीप गर्ग ने कहा कि किसी भी कीमत पर इस साल स्कूल नहीं  खुलने चाहिए, क्योंकि जिन देशों ने स्कूल खोले गये थे, वहां हजारों की  संख्या में बच्चे संक्रमित हुए है। सरकार को इस सेशन को एक साल आगे बढ़ाते  हुए हर बच्चे को प्रमोट कर देना चाहिए। इसके अलावा दीक्षा और स्वयं प्रभा  एप से पढ़ाई कराई जा सकती है। सिक्ससंस ने कहा कि आज माहौल ये बन गया है कि अगर कोई भी कोरोना पॉजिटिव  निकलता है तो उसका घर और आसपास का एरिया सील कर देते हैं। अगर स्कूल में  कोई संक्रमित निकलता है तो ऐसी हालत में क्या करेंगे, क्योंकि वहां तो  हजारों बच्चे होंगे। क्या हजारों बच्चों की टेस्टिंग होगी और सभी का एरिया  सील किया जाएगा..? मीटिंग में मंत्री के सामने स्कूलों की फीस का मामला भी  गरमाया। कुछ लोगों ने तो मंत्री को बताया कि स्कूल वालों ने अपने स्टाफ की  छुटटी कर दी है, उनको 30-35 दिन की ही सेलरी दी है, फिर भी अभिभावकों पर  पूरी फीस का दबाव बना रहे हैं। सरकार इसकी जांच कराए। कोई ठोस कदम उठाकर  फीस में कटौती कराएं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी की बात सुन कर कहा कि  सरकार उक्त मांगों पर काम कर रही हैै। सीएम योगी खुद इस मामले पर नजर रख  रहे हैं। बैठक में संदीप गर्ग, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अंशुमन अग्रवाल, सतीश  माहेश्वरी, संजय गोयल, राजेश अग्रवाल, डॉ विभव वाष्र्णेय, डॉ मयंक  वाष्र्णेय, डॉ अनूप गुप्ता, सिद्धांत अग्रवाल, चंद्रेश अग्रवाल, प्रशांत  मित्तल, दिनेश मित्तल, प्रांजुल गर्ग, प्रो.राजेश अग्रवाल, संदीप मित्तल,  तन्मय गर्ग, विशाल गर्ग बीडीके, उमेश खन्ना, विक्रांत गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें