फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत ... तीस घंटे में कोरोना पॉजिटिव का नया मामला नहीं

विज्ञापन
जे एन मेडिकल कॉलेज - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अलीगढ़। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले 30 घंटों में कोई भी नया केस कोरोना वायरस संक्रमण का नहीं आया है। रविवार को कुल 113 सैंपल की जांच की गई और इसमें कोई भी मामला कोरोना संक्रमण से ग्रसित नहीं पाया गया । जेएन मेडिकल कॉलेज में अब तक कुल 946 कोरोना संक्रमण मामलों की जांच हो चुकी है । इसमें 57 मामले अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन पिछले 30 घंटों में कोई भी मामला कोरोना संक्रमण का नहीं पाया गया। अब तक जो मामले कोरोना संक्रमण के कंफर्म पाए गए हैं, उनमें सबसे ज्यादा 48 कोरोना पॉजिटिव मामले नोएडा के पाए गए हैं । इसके अलावा हाथरस के चार, बुलंदशहर के तीन मामले कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए हैं। एक - एक मामला आगरा और मुरादाबाद का है। एएमयू के जनसंपर्क विभाग के एम आई सी प्रोफेसर शाफे किदवई कहते हैं कि मेडिकल कॉलेज में कोरोना ओपीडी भी संचालित की जा रही है । अलीगढ़ का कोई भी मामला अभी तक कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें