फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों का अहित नहीं होने देंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसानों का अहित नहीं होने देंगे’
विज्ञापन

अलीगढ़। भूमि अधिग्रहण बिल में हुए संशोधन के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने धनीपुर मंडी से पदयात्रा निकाली। पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में धनीपुर मंडी से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। पदयात्रा धनीपुर से कोल विधानसभा के गांव जोरावार नगर, गनियावाली आदि गांवों में पहुंची और वहां के लोगाें को जागरूक किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोग मोदी सरकार द्वारा पहले से वर्ष 2014 में पारित भूमि अधिग्रहण बिल में किए जाने वाले संशोधनों का विरोध करेंगे और किसानों का कोई अहित न होने देंगे। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि मोदी सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल में जो संशोधन किए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। किसानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। पदयात्रा की समाप्ति के बाद मंडलीय पर्यवेक्षक उपेंद्र सिंह ने ब्लाक अध्यक्षों के साथ एक बैठक की, जिसमें आंदोलन को और धारदार बनाने की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान ब्रजमोहन बघेल, राजवीर सिंह मुन्ना, राम निवास शर्मा, विनीश कुमार सिंह, धीरज गौड़, संजय तोमर, अरविंद शर्मा फौजी, नरेंद्र मिश्रा, नाथू राम रसक, बसंत गुरु, ज्ञान प्रकाश सक्सेना, सुनील कुमार साइंटिफिक, प्रदीप रावत, आनंद बघेल, प्रदीप शर्मा, किरण देवी, प्रेम सिंह जादौन, अखिलेश शर्मा, नफीस शेरवानी, शाहिद खान, मुकेश अग्रवाल, जावेद जैदी, निर्मला शर्मा, शाहिद शेख, गौरांग देव चौहान, अमर सिंह राही आदि थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें