फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अलीगढ़ के मंदिर में मुस्लिमों को प्रवेश नहीं, हिंदुओं के लिए ड्रेस कोड, मुजफ्फरनगर में भी मर्यादा का आग्रह

Thu, 18 May 2023 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश

सार

अलीगढ़ के श्री गिलहराज मंदिर के अलावा मुजफ्मफरनगर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में कमेटी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर न आने की अपील की है। 
विज्ञापन
बालाजी मंदिर में लगा नोटिस बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के श्री गिलहराज मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ ने मुस्लिम महिला और पुरुषों के मंदिर में प्रवेश को प्रतिबंधित किया है, साथ ही हिंदू श्रद्धालुओं के लिए भी ड्रेस कोड जारी किया है। महंत ने बुधवार कहा कि मंदिर में शालीन व मर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों को ही प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन


इसके पोस्टर भी चस्पां किए गए जिन्हें बाद में हटा लिया गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिस पर बहस छिड़ गई है। महंत ने साफ किया है कि मंदिर में छोटे कपड़े, कटी-फटी जींस, हाफ पैंट आदि कपड़ों को पहनकर आने वालों को मंदिर में पूजा-अर्चना करने से रोक दिया जाएगा। 

मुजफ्फरनगर में भी ऐसा ही आग्रह
उधर, मुजफ्फरनगर शहर के प्रसिद्ध बालाजी मंदिर में कमेटी ने श्रद्धालुओं से मंदिर में हाफ पेंट, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर न आने की अपील की है। यह भी कहा है कि यदि ऐसे कपड़े पहनकर आए तो बाहर से ही दर्शन कर मंदिर कमेटी का सहयोग करें।
विज्ञापन


मंदिर के दानपात्र के पास लगाया गया यह नोटिस चर्चा का विषय बना हुआ है। नोटिस से माध्यम से मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि सभी महिलाएं एवं पुरुष मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहनकर ही आए।

मंदिर कमेटी के कानूनी सलाहकार अशोक कुमार शर्मा एडवोकेट का कहना हैं कि नोटिस बोर्ड के जरिए श्रद्धाओं को यह सलाह दी गई हैं। कुछ लोगों ने मंदिर कमेटी का फैसला सही बताया हैं।

मंदिर में अमर्यादित कपड़ों को पहनकर न आने के लिए नोटिस बोर्ड लगाया गया है। नोटिस बोर्ड लगाने से पहले कुछ लोगों की सहमति भी ली गई थी। नोटिस बोर्ड में सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह कर सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन

 - शंकर तायल, अध्यक्ष, बालाजी धाम मंदिर समिति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें