जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के नौ मरीज मिले हैं। जिले में मिले मरीजों की पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ.नीरज त्यागी ने बताया कि जो नौ मरीज मिले हैं, उनमें 5 महिला व 4 पुरुष हैं। इनके संपर्कों की जांच करते हुए इलाज शुरू करा दिया गया है। इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।