फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। बृहस्पतिवार को आठ केस मिलने के बाद शुक्रवार को फिर नौ केस मिले हैं। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी के अनुसार, शुक्रवार को अकराबाद की 50 वर्षीय महिला, नानऊ का 18 वर्षीय युवक, अतरौली का 6 वर्षीय बच्चा, 23 वर्षीय महिला, गंगीरी का 34 वर्षीय पुरुष, अटलपुर का 40 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय महिला, शहर की 60 व 30 वर्षीय महिला संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि जिनको कोविड की डोज नहीं लगी हैं वे जरूर लगवाएं और एहतियाती खुराक जल्द से जल्द लें। ताकि वे खुद को व समाज को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें