फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू के हॉस्टलों में रात को दबिश, 10 संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
एएमयू के विकारूल मुल्क हॉल से बाहर आती पुलिस की गाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बुधवार को दो गुटों में फायरिंग के दौरान एक मेडिकल छात्रा को गोली लगने के बाद एएमयू इंतजामिया-पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में प्रॉक्टोरियल टीम के साथ पुलिस ने हॉस्टलों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 10 ऐसे संदिग्ध दबोचे गए, जिनका एएमयू से कोई नाता नहीं। इन सभी को पुलिस अपने साथ ले गई। वहीं घटना के बाद गिरफ्तार किए गए फायरिंग के आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन






बुधवार दोपहर मौलाना आजाद लाइब्रेरी के बाहर फायरिंग हुई। इसी दौरान लाइब्रेरी से पढ़ाई कर हॉस्टल लौट रही मेडिकल छात्रा पैर में गोली लगने से जख्मी हो गई। घटना के बाद मौके पर दहशत व अफरा-तफरी मच गई। इसे लेकर बाद में छात्रों में आक्रोश पनप गया। इसी को ध्यान में रख तत्काल पुलिस ने नदीम तरीन हॉल में दबिश देकर मेहताब नाम के आरोपी दबोचा। जिसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।



इधर, छात्रों के गुस्से को ध्यान में रखते हुए रात में पुलिस व प्रॉक्टोरियल टीम ने हॉल-हॉस्टलों में चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें वीएम हॉल से सात संदिग्धों व सुलेमान हॉल से तीन संदिग्धों को दबोचा गया। ये एएमयू से नहीं हैं और बताया कि अपने परिचितों से मिलने आए। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को भी यह अभियान जारी रहा। इधर, पुलिस दबिश के दौरान छत से कूदकर फरार हुए दो आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इसे लेकर छात्रों में नाराजगी है और छात्रों का ऐलान है कि अगर जल्द नहीं पकड़े गए तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन







-घटना के बाद रात को एएमयू में हॉल-हॉस्टलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो हॉल वीएम व सुलेमान से 10 संदिग्धों को पकडा गया। जिन्हें पुलिस ने पूछताछ व पड़ताल के बाद छोड़ दिया। बाकी सर्च अभियान जारी है।-प्रो अली नवाज जैदी, डिप्टी प्रॉक्टर, एएमयू
विज्ञापन




-एएमयू में फायरिंग मामले में एक आरोपी जेल भेजा गया है। बाकी की तलाश जारी है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी, अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें