फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी के आगे छोटी पड़ गई रात

Mon, 14 Mar 2016 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
नीलेश्‍ा ‌मिसरा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
 यह जगजीत सिंह की मशहूर गजल के जीवंत होने जैसा था।-- रात छोटी पड़ गई थी और कहानी लंबी। रविवार की रात मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में एक एफएम रेडिया के कार्यक्रम में मशहूर स्टोरी टेलर नीलेश मिश्रा ने जब अलीगढ़ शहर पर केंद्रित ‘पहला प्यार’ सुनानाया तो हर कोई इसमें डूब गया।
विज्ञापन


कहानी के साथ संगीत का भी श्रोताओं ने आनंद उठाया। सिंगर ने नीलेश के लिखे गीतों को स्वर दिया। शहर के स्टोरीबाजों ने भी अपनी कहानियां सुर्नाइं। नीलेश मिश्रा ने उनकी हौसलाआफजाई की। डीजे आरजे अभिनव अलीगढ़ की आवाज बने।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विवेक बंसल, आरएएफ कमांडेंट अनिल कुमार ध्यानी, उनकी पत्नी नीलम ध्यानी, एडीएम सिटी अवधेश तिवारी, कृष्णा इंटरनेशनल के मालिक प्रवीन अग्रवाल, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह, शहरोज, हिमांशु गुप्ता, अजीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 टीवी, नेट यूजर ने भी कहानी सुनी
एफएम रेडिया के कार्यक्रम ‘यूपी का सफर विद नीलेश मिश्रा’ दरअसल समाज की बदलती तस्कीर है। इसका आनंद उठाने के लिए शहर की खास हस्तियां यहां पहुंचीं। इस दौरान डा. ललित उपाध्याय, डा. अनुज पांडे, यूथ लखन प्रकाश, दीपक मिश्रा, एएमयू में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा साम्या मौजूद थे। टीवी और नेट यूजरों ने भी कहानी सुनी।  

कार्यक्रम प्रेरित करने वाला
एफएम रेडियो के इस कार्यक्रम का लक्ष्य है उत्तर प्रदेश की सकारात्मक और प्रेरक कहानियां प्रस्तुत करना। कहानी के वाचक हैं एक्सपर्ट माने जाने वाले नीलेश मिश्रा। वह अपने अवार्ड विनिंग  शो ‘यादों का इडियट बॉक्स’ के लिए प्रसिद्ध हैं। कहानी के माध्यम से राज्य के उर्वरक भूमि, खूबसूरत खेत, नदियों, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग आदि के बारे में बताया जाता है। नीलेश ने अमर उजाला को बताया, हम हर रोज करोड़ों लोगों को कहानियां सुनाते हैं। ये दवा का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें