फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मायके जाने से किया मना, फिर सास से हुई कहासुनी, नवविवाहिता ने गुस्से में दे दी जान

Sun, 16 Jul 2023 03:21 PM IST
चमन शर्मा दिगम्बर सिंह, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

पति ने मायके जाने से मना किया। उसके बाद सास से नवविवाहिता का झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर महिला ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतका ने एक 9 महीने का बच्चा बिलखते हुए छोड़ा है। मायके पक्ष ने ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक महिला गीता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे राजमार्ग पर स्थित गांव ताजपुर रसूलपुर में रविवार को एक नवविवाहिता ने गृह क्लेश के चलते घर में ही फंदे पर झूलकर जान दे दी। नवविवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। लोधा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन




गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी मृतका 24 वर्षीय नवविवाहिता गीता देवी पत्नी गौरव के पास 9 महीने का एक पुत्र है। सावन के महीने में उसने अपने मायके जाने के लिए कहा, तो पति ने छोटा बच्चा होने के कारण महिला को मायके जाने के लिए मना कर दिया। जिससे पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति घर से मजदूरी करने लिए चला गया।
विज्ञापन


महिला की सास ने घर के आंगन में भरे बरसात के पानी को साफ करने के लिए कहा, तो सास और महिला में झगड़ा हो गया। महिला ने झगड़े की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रुम को दी। सूचना पर पीआरबी 743 के पुलिस कर्मी पहुँच गए और जानकारी की। झगड़ा सास  और बहु का निकला। पीआरबी 743 के पुलिस कर्मी आपस में झगड़ा न करने की कह कर चले गए।

पुलिस के वापस जाने के बाद महिला ने गुस्से में आकर कमरे के दरबाजे पर लगे लोहे के कुंदी पर साड़ी का फंदा बना, उस पर लटक कर जान दे दी। मौत से परिवार में चीख पुकार मचने लगी। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गांव के किसी व्यक्ति ने महिला के मायके पक्ष को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने नवविवाहिता की हत्या करने का ससुरालीजनों पर आरोप लगाया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर लोधा प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश व खेरेश्वर चौकी इंचार्ज विजेंद्र शर्मा मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला ने अपने पीछे 9 माह के मासूम बच्चे को रोते बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें