फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ की मेहंदी भी न छूटी: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर छोड़कर भागे ससुराल वाले

Tue, 16 Jul 2024 04:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुस्कान का निकाह 16 दिन पहले ही 29 जून गांव मिर्जा चांदपुर निवासी शहवाज के साथ किया था। आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक मांग रहे थे। बाइक न दे पाने पर नवविवाहिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका मुस्कान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे गांव मिर्जा चांदपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए। पड़ोसियों से मिली खबर पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र कराए। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा के गांव मुर्तजा बाद भटवारा निवासी कासिम अली पुत्र हाकिम अली के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान का निकाह 16 दिन पहले ही 29 जून गांव मिर्जा चांदपुर निवासी शहवाज पुत्र शरीफ खान के साथ किया था। उनका आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक मांग रहे थे। बाइक न दे पाने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी। एक रिश्तेदार के जरिये मोबाइल पर खबर मिली तो वह परिजनों के साथ गांव मिर्जा चांदपुर पहुंचे।

उनकी बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। उसकी ससुराल वाले गायब थे। मौके पर पड़ोसी ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पंखे से फंदे पर लटकने से मौत होने की बात कही। इसके बाद वह परिजनों सहित थाने पहुंचे और बेटी मुस्कान की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपी ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें