फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: एएमयू में नए रजिस्ट्रार एक-दो दिन में संभाल सकते हैं कार्यभार, अब्दुल हमीद की आज विदाई

Sat, 13 Aug 2022 09:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद की शनिवार को सुबह 11 बजे विदाई होगी। हालांकि, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एजाज मसूद कार्यवाहक रजिस्ट्रार हैं। अब्दुल हमीद से पहले वर्ष 2000-2002 में कुलपति हामिद अंसारी के कार्यकाल में रजिस्ट्रार आईपीएस सैयद अफजल रहे।
विज्ञापन
एएमयू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद (आईपीएस) की शनिवार को विदाई के बाद नए रजिस्ट्रार के रूप में एक और आईपीएस अधिकारी मोहम्मद इमरान एक-दो दिन में कार्यभार संभाल सकते हैं। उनके नाम की चर्चा एएमयू परिसर में काफी है। वह चौथे आईपीएस अधिकारी होंगे।

विज्ञापन


एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद की शनिवार को सुबह 11 बजे विदाई होगी। हालांकि, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एजाज मसूद कार्यवाहक रजिस्ट्रार हैं। अब्दुल हमीद से पहले वर्ष 2000 - 2002 में कुलपति हामिद अंसारी के कार्यकाल में रजिस्ट्रार आईपीएस सैयद अफजल रहे।

इनके बाद वर्ष 2002-2007 में कुलपति नसीम अहमद (आईएएस) के कार्यकाल में रजिस्ट्रार आईपीएस नासिर कमाल रहे। वर्ष 2017 से अब तक कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के कार्यकाल में रजिस्ट्रार आईपीएस अब्दुल हमीद हैं, जो शनिवार को विदा हो रहे हैं।
विज्ञापन


अब चौथे आईपीएस अधिकारी इमरान अहमद के रजिस्ट्रार के नाम की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में वह कार्यभार संभाल सकते हैं। यूपी कैडर के अधिकारी मोहम्मद इमरान, झांसी मंडल में एसपी रेलवे के पद पर तैनात हैं। मोहम्मद इमरान, बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें