इग्नू के जुलाई-2022 सत्र के लिए स्नातकोत्तर, स्नातक, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले और स्नातकोत्तर व स्नातक में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 फरवरी तक बढ़ गई है।
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक के प्रभारी मोहम्मद सफदर-ए-आजम ने बताया कि इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला व पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। इग्नू का सत्र लगभग एक वर्ष विलंब से चल रहा है।