भोपाल में तीन तलाक का एक और केस दर्ज
- फोटो : सोशल मीडिया
महानगर के कोतवाली क्षेत्र में महिला संग ससुराल में भतीजे द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, पति से शिकायत पर उसे पीटा गया और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मुकदमे में देहली गेट की महिला का आरोप है कि उसकी शादी मैराज संग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई। उसके बाद से ही उसे दहेज में नकदी आदि के लिए परेशान किया जा रहा था। बिचौलिया प्लाट की मांग करता था। इसी क्रम में उत्पीड़न जारी रहा। 10 अक्तूबर को भतीजा अरबाज घर में घुस आया और छेड़खानी की। मामले में पति को शिकायत की तो उसे पीटा गया और तीन तलाक देकर धमकाते हुए घर से निकाल दिया। इस मामले में पति मैराज, अरबाज, मुमताज, मुबीन व नवाब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।