घर की दीवार पर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : samvad
गांव हुसैपुर में शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे गांव के नबाव सिंह के घेर में लगा करीब 100 साल पुराना पीपल का हरा-भरा पेड़ अचानक गिर गया। इसके कारण पास के गोपाल सिंह, टीकम सिंह और मुकेश के मकानों की चहारदीवारी के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। एक गाय और भैंस चपेट में आकर घायल हो गए। पेड़ गिरने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गाय-भैंस को घायल अवस्था में पेड़ की डालियों को हटाकर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि एक पखवाड़े से मौसम बिगड़ा हुआ था, तब पेड़ को कुछ नहीं हुआ लेकिन आज आंधी न बारिश फिर भी पेड़ अचानक गिर गया।