फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किशोरी को बहाने से ले गई पड़ोसन, दुष्कर्म कराने का आरोप

Mon, 20 Feb 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहल्ले की एक महिला उसे बहाने से नुमाइश ले गई। जब किशोरी गायब हुई तो परिवार ने उसे खोजना शुरू किया। बाद में परिवार को पता चला कि किशोरी को शारदा नाम की महिला अपने साथ ले गई है। इस पर परिवार ने शारदा को फोन मिलाया, तो उसने किशोरी के साथ होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को पड़ोसन महिला द्वारा फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म कराने का आरोप लगा है। हालांकि मामले में पुलिस ने अभी सिर्फ फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। बाकी मेडिकल परीक्षण और बयानों के आधार पर दुष्कर्म की बात तय होगी।

विज्ञापन


हुआ यूं कि गांधीपार्क इलाके की किशोरी सब्जी लेने गई थी। तभी मोहल्ले में महाशिवरात्रि कार्यक्रम चल रहा था। वह उसमें शामिल हो गई। वहीं से मोहल्ले की एक महिला उसे बहाने से नुमाइश ले गई। जब किशोरी गायब हुई तो परिवार ने उसे खोजना शुरू किया। बाद में परिवार को पता चला कि किशोरी को शारदा नाम की महिला अपने साथ ले गई है। इस पर परिवार ने शारदा को फोन मिलाया, तो उसने किशोरी के साथ होने से इंकार कर दिया।


इसके बाद शारदा रात दो बजे किशोरी को उसके घर छोड़ गई। परिवार का आरोप है कि इस दौरान शारदा ने किशोरी को अपने साथ रखा और उसे शराब पिलाई और वहीं कुछ युवकों को बुलाकर किशोरी संग गलत काम कराया। इसे लेकर परिजन सुबह एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। जहां कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा भी किया। मामले में शाम पांच बजे परिवार की ओर से फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रविंद्र दुबे ने बताया कि परिवार की ओर से जो तहरीर मिली है, उस पर फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। मौखिक रूप से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट व न्यायालय में बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें