महानगर में शुक्रवार को एसपी यातायात अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में रोड सेफ्टी के लिए एक अभियान चलाया गया। एनसीसी कैडेट्स व वोडाफोन की मदद से चले इस अभियान के दौरान सेंटर प्वाइंट, दुबे पड़ाव, गांधीपार्क बस स्टैंड पर कैडेट्स व मोबाइल नेटवर्क कंपनी द्वारा ऐसे लोगों को रोका गया, जो रोड सेफ्टी नियमों (मसलन हेलमेट न लगाना) का पालन नहीं कर रहे थे। उन्हें समझाया गया। साथ ही ऐसे लोगों को भी रोका गया, जो रोड सेफ्टी नियमों का पालन करके चल रहे थे, उन्हें मोबाइल नेटवर्क कंपनी द्वारा मौके पर ही सम्मानित किया गया। इस दौरान यातायात कर्मी व्यवस्था संचालन में मौजूद रहे। दुपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक चले अभियान के दौरान कई दर्जन लोग सम्मानित किए गए।