एएमयू टीचर एसोसिएशन (अमुटा) के चुनाव का एलान होने के बाद प्रत्याशियों के नाम सामने आने लगे हैं। करीब चार साल बाद हो रहे चुनाव को लेकर शिक्षकों ने खुशी का माहौल है। अमुटा के चुनाव के एलान के बाद छात्रसंघ, एकेडमिक काउंसिल, एग्जीक्यूटिव काउंसिल, नॉन टीचिंग एसोसिएशन, टेकभनीकल एसोसिएशन के चुनाव कराने की भी मांग उठने लगी है।
अमुटा के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए डॉ. मोहम्मद आसिफ खान और प्रो. चांदनी का नाम चर्चाओं में है। सचिव पद पर डॉ. अशरफ मतीन और डॉ. उबैद का नाम सामने आ रहा है। इसी तरह संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. साद और डॉ. जमील अहमद के नाम चर्चाओं में है। अमुटा का चुनाव वर्ष 2018 में हुआ था। एएमयू के शिक्षक डॉ. मुराद खान ने कहा कि यह यूनिवर्सिटी का अच्छा फैसला है। यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र के लिए हर संगठनों के चुनाव कराए जाएं। डॉ. मुसव्विर अली ने कहा कि वह हमेशा लोकतंत्र में भरोसा रखते हैं। एएमयू ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र का सही से अभ्यास हो। कैंपस लोकतंत्र के लिए प्रयोगशाला कही जाती है। अमुटा के बाद अन्य संगठनों के चुनाव होने चाहिए। डॉ. साद बिन जावेद ने कहा कि अमुटा चुनाव के लिए कोशिश की जा रही थी, जो कामयाब रही।