फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के पेपर में हुआ नकल का गुणाभाग

Fri, 11 Mar 2016 02:03 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा में नकल - फोटो : अलीगढ़/ब्यूराो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। इन परीक्षाओं में माफियाओं ने देहात के ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर धडल्ले से नकल कराई  है। यही स्थिति इंटरमीडिएट की परीक्षा में है। गुरुवार को इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा में नकल का गुणाभाग हुआ। सचल दस्ते छापेमारी में गए भी लेकिन खाली हाथ लौट आए।
विज्ञापन

इस बार जमकर नकल हुई और प्रशासन बेसुध रहा। हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त होे गई और नकल माफिया निरंकुश रहे। अब इंटरमीडिएट की कुछ परीक्षाएं शेष बची हैं। गुरुवार को इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा में जमकर नकल हुई। सचल दस्ते कई स्थानों पर छापेमारी भी की लेकिन वह खाली हाथ रहे। एडीआईओएस सर्वेश कुमार का कहना है कि सचल दस्ते कई सेंटरोें पर गए लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।  
विज्ञापन

गंगीरी। गंगीरी व दादों क्षेत्र में इंटर गणित के प्रथम पेपर में कहीं इमला बोल कर कराई गयी नकल तो कहीं चार्ट लगा कर तो कहीं पेपर के बाद कॉपी लगाई गई।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें