नगर निगम सेवा भवन में लगा सोलर पावर प्लांट। संवाद
- फोटो : samvad
अलीगढ़ नगर निगम सेवा भवन 24 लाख रुपये की लागत से सौर ऊर्जा से जगमग होगा। इस भवन पर रूफटॉप सोलर पैनल से रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। अलीगढ़ नगर निगम प्रदेश का पहला ऐसा भवन होगा, जहां ये व्यवस्था की जाएगी।
नेडा विभाग से 24 लाख रुपये की लागत से 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का काम यहां शुरू कर दिया है। रूफटॉप 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर प्लांट का नगर आयुक्त ने बुधवार को निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि प्लांट की स्थापना से प्रतिदिन 160 यूनिट बिजली पैदा होगी।
इस प्रकार प्रति वर्ष 57600 यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। जिसमें 58.4 टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम किया जा सकेगा। जिसकी पूरी लागत पांच साल में वसूल की जा सकेगी। इस प्लांट से सालाना 4,60,800 और 25 वर्ष में 1,15,30,000 रुपये की बिजली बन सकेगी। नगर आयुक्त ने कहा कि अलीगढ़ के हर घर में घरेलू रूफटॉप सोलर पैनल होने से निश्चित रूप से अलीगढ़ का पर्यावरण शुद्ध बनेगा और बिजली की बचत होगी। इससे आर्थिक लाभ भी होगा।