फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं का अधिकार : रामवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष चौधरी रामवती सिंह ने कहा कि हिजाब पहनना मुस्लिम महिलाओं का अधिकार है। हालांकि, हिजाब का प्रकरण अभी कोर्ट में है।
विज्ञापन

क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर रामवती सिंह ने कहा कि मुस्लिम बालिकाएं हिजाब पहनकर कॉलेज आ सकती हैं, क्योंकि यह उनका अधिकार है। वह 15वीं बार महिला सभा की जिलाध्यक्ष बनीं हैं। उन्होेंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। भाजपा सरकार में सर्वाधिक महिला अत्याचार के मामले सामने आए हैं। भाजपा शासनकाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा छलावा साबित हो रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, प्रवक्ता राजेश सैनी, गुड्डा यादव, अनवर अहमद आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें