पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा कासगंज रेल खंड पर मुरसान हाथरस के बीच की रेलवे क्रासिंग संख्या 324 पर आज 26 अक्तूबर का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस फाटक को सुबह छह बजे से 28 अक्तूबर सुबह छह बजे तक बंद रखा जाएगा। पीडब्ल्यूआई मथुरा छावनी आलोक कुमार ने बताया कि इस दौरान यहां से मार्ग परिवर्तित रहेगा।