फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 26 Aug 2022 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे रेखा ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर कोतवाल प्रमोद मलिक व सीओ मोहसिन खान घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव टीकरी में बृहस्पतिवार को ससुराल वालों ने दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जून 2020 में इगलास के गांव कारेका निवासी कालीचरन ने अपनी बेटी रेखा देवी (25) की शादी चंडौस के गांव टीकरी निवासी हेमराज के साथ की थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ माह बाद रेखा को ससुराल वाले दहेज में छह लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे।

आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे रेखा ने विरोध किया तो ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर कोतवाल प्रमोद मलिक व सीओ मोहसिन खान घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतका के भाई मनोज कुमार ने पति हेमराज, ससुर, ननद व ननदोई सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें