फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक शनिवार को जीटी रोड स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में होने जा रही है। इसमें 6 नए सदस्यों का चुनाव होना है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेद्र सिंह जादौन, अलका गुप्ता, नीलेश उपाध्याय, सूरज माहौर एवं मो. शाकिर आदि का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
इनके स्थान पर नए सदस्यों का चुनाव होना है। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य नीलेश उपाध्याय वार्ड नंबर 22 स्थित नगला मसानी हजीरा रोड में जलभराव का मुद्दा उठा सकते हैं। कार्यक्रम में नगर निगम बोर्ड अधिवेशन की तिथि घोषित हो सकती है। कार्यक्रम में महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें